जशपुरनगर जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन की रोकथाम हेतु की जा रही नियमित जांच

Regular checking is being done to prevent illegal excavation of mineral sand in Jashpurnagar district

जशपुरनगर जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन की रोकथाम हेतु की जा रही नियमित जांच

खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण करते पाए गए वाहनों पर की गई है कार्यवाही

जशपुरनगर।  कलेक्टर  रोहित व्यास के निर्देशानुसार खनिज अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण की रोकथाम हेतु खनि अमला द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्र मं् मौका जांच किया गया।

इस दौरान खनिज रेत के अवैध उत्खनन कर परिवहन करते पाए गए वाहनों पर, अवैध रेत के भण्डारण करने एवं खनिज मिट्टी के अवैध उत्खनन कर ईंट बनाये जाने पर खान और खनिज, विकास एवं विनियमन 1957 की धारा में उल्लेखित प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। जनवरी 2025 से मई 2025 तक खनिज मिट्टी के अवैध उत्खनन कर ईंट बनाये जाने के कारण फरसाबहार क्षेत्र के 02, लोदाम क्षेत्र के 02 एवं जशपुर क्षेत्र 03 तथा अवैध मिट्टी, मुरूम उत्खनन के 01 प्रकरण दर्ज किये गये है। अवैध रेत के भण्डारण करने पर कांसाबेल क्षेत्र में 01 प्रकरण दर्ज किये गये है। अवैध रेत के परिवहन करते पाए गये वाहनों पर दुलदुला क्षेत्र में 03 प्रकरण, जशपुर क्षेत्र में 02 प्रकरण, कांसाबेल में 01 प्रकरण तथा फरसाबहार क्षेत्र में 01 प्रकरण दर्ज किया जाकर कार्यवाही किया गया है। इसी प्रकार आगे भी जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण संबंधित मामले की नियमित जांच कर नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी।