सोनी सब के 'बादल पे पांव हैं' में रजत की जिंदगी में लावण्या की वापसी से रजत और बानी के रिश्ते में आई खटास

Rajat and Bani's relationship turns sour due to Lavanya's return in Rajat's life in Sony SAB's 'Badal Pe Paon Hain'

सोनी सब के 'बादल पे पांव हैं' में रजत की जिंदगी में लावण्या की वापसी से रजत और बानी के रिश्ते में आई खटास

सोनी सब का शो 'बादल पे पांव हैं' बानी (अमनदीप सिद्धू) की यात्रा पर आधारित है। बानी एक दृढ़ निश्चयी और महत्वाकांक्षी लड़की है, जो न केवल अपने बल्कि अपने परिवार के जीवन को बेहतर बनाने के लिए बड़े सपने देख रही है। यह बात अलग है कि उनकी आर्थिक स्थिति उसे बड़े सपने देखने की इजाजत नहीं देते। हाल के एपिसोड में बानी को लावण्या (भाविका चौधरी) के साथ रजत (आकाश आहूजा) के पिछले रिश्ते की सच्चाई का पता चलता है, जिससे वह आहत हो जाती है और उसे यह धोखा लगता है। रजत खुद को समझाने के लिए संघर्ष करता है, वहीं नवविवाहित जोड़े के बीच भावनात्मक दूरी बढ़ती जाती है, जो उनके नए-नए रोमांस की परीक्षा होती है।

आगामी एपिसोड में रजत के जीवन में लावण्या की दोबारा एंट्री से बानी के साथ उसकी शादी बर्बाद होने का खतरा है। रजत के साथ लावण्या के अतीत के खुलासे से पहले से ही आहत बानी को और भी उथल-पुथल का सामना करना पड़ता है, क्योंकि रजत उससे लावण्या के लौटने की जानकारी छिपाता है। यह पता चलने के बाद कि रजत ने उनके ब्रेकअप के तुरंत बाद बानी से शादी कर ली है, लावण्या उसे वापस पाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उसकी मौजूदगी एक बड़ी बाधा बन जाती है, क्योंकि वह रजत और बानी के बीच दरार पैदा करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देती है। यह ड्रामा तब और भी गहरा हो जाएगा, जब दर्शक यह देखने का इंतजार करेंगे कि क्या लावण्या की उनके रिश्ते को बिगाड़ने की कोशिश सफल रहेगी या रजत और बानी चुनौतियों को पार करके और मजबूत बनकर उभरेंगे।

रजत की एक्स-गर्लफ्रेंड लावण्या का किरदार निभा रहीं भाविका चौधरी कहती हैं, "मेरे किरदार लावण्या की वापसी शो में नया मोड़ लाए जल्दी आगे बढ़ जाएगा और शादी कर लेगा। लावण्या सामने से प्यारी लग सकती है, लेकिन वह पर्दे के पीछे साजिश रच रही है। इससे उसके इरादे अधिक सामान्य और साजिश रूपी प्रतीत हो रहे हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या रजत उसके असली गी और निश्चित रूप से रजत के लिए पुरानी भावनाओं को जगाएगी। लावण्या अब रजत को वापस पाने के लिए दृढ़ संकल्पित है और वह उसे छोड़ने के अपने जल्दबाजी भरे फैसले पर पछता रही है। उसने कभी नहीं सोचा था कि रजत इतनी इरादों को पहचान पाता है और तीनों किरदारों के बीच नाटक कैसे सामने आता है।"

देखते रहिए 'बादल पे पांव हैं' सिर्फ सोनी सब पर, हर सोमवार से शनिवार शाम 7:30 बजे