रायपुर : पिता-पुत्र साथ में समिति में बेचा 30.80 क्विंटल धान
Raipur: Father and son together sold 30.80 quintals of paddy to the committee.
रायपुर, 08 दिसम्बर 2025 समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान के तहत आज कोरिया जिले के ग्राम कंचनपुर निवासी 55 वर्षीय किसान श्री रामलखन (पिता - स्व. भोलाराम) ने अपने पुत्र सुरेश यादव के साथ सहकारी समिति, जामपारा में पहुंचकर धान विक्रय किया। उन्होंने समिति के माध्यम से टोकन प्राप्त किया था।
किसान कन्हैयालाल ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष 0.6070 हेक्टेयर भूमि में धान की खेती की थी। खरीदी केंद्र में उन्होंने 30.80 क्विंटल धान की बिक्री की। 01 क्विंटल धान की राषि समर्पण भी किया है। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित 2369 प्रति क्विंटल की समर्थन मूल्य दर के अनुसार उन्हें 72,8965.2 रुपए की राशि प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि धान बिक्री से मिली राशि का उपयोग वे अपने आगामी खेती, खाद-बीज के साथ दैनिक जरूरतों में व्यय करेंगे।






