डीएलसीसी व डीएलआरसी की तिमाही समीक्षा बैठक

Quarterly review meeting of DLCC and DLRC

डीएलसीसी व डीएलआरसी की तिमाही समीक्षा बैठक

दुर्ग। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में  कलेक्टोरेट सभाकक्ष में डीएलसीसी व डीएलआरसी की तिमाही समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

बैठक में समस्त शासकीय योजनाओं की शाखावार 31 मार्च 2024 के लक्ष्य प्राप्ति, किसान क्रेडिट कार्ड (पशु पालन एवं मछली पालन) के प्रकरण के प्रस्तुति और स्वीकृति, अस्वीकृति, वित्तीय सेवाएं, विभाग का जनसुरक्षा योजनाओं की अभियान की प्रगति एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की वर्तमान स्थिति, किसान क्रेडिट कार्ड, आधार सीडिंग, वर्ष 2023-24 हेतु एनआरएलएम द्वारा आबंटित लक्ष्य एवं प्रगति, अंत्योदय स्वरोजगार योजना एवं आदिवासी स्वरोजगार योजना की प्रगति की जानकारी ली गई।