पूनम पांडे ने Mahakumbh 2025 में लगाई डुबकी, यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

Poonam Pandey took a dip in Mahakumbh 2025, users made funny comments

पूनम पांडे ने Mahakumbh 2025 में लगाई डुबकी, यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

इंदौर। पूनम पांडे अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। उन्होंने हाल ही में प्रयागराज के महाकुंभ में आध्यात्म की डुबकी लगाई। उन्होंने गंगा में स्नान करने के बाद अपनी तस्वीरें पोस्ट की, जिसमें उनकी भक्ति और गंगा के प्रति श्रद्धा साफ तौर पर नजर आ रही थी।

गंगा में स्नान और भक्ति का अनुभव

  • पूनम पांडे ने बुधवार शाम महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में गंगा में स्नान करने के बाद अपनी तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने एक काली शर्ट पहनी थी जिस पर 'महाकाल', 'जय महाकाल' और 'ॐ' के प्रतीक चिन्ह थे। इसके बाद उन्होंने सूर्यनमस्कार भी किया।
  • पूनम पांडे ने अपने पोस्ट में महाकुंभ के बारे में लिखा कि "महाकुंभ…. जीवन को करीब से देखना, जहां आस्था की कोई सीमा नहीं है।" उन्होंने श्रद्धालुओं की कठिनाइयों को महसूस करते हुए उनके लिए प्रार्थना भी की।
  • सोशल मीडिया पर लोगों ने दी कई तरह की कमेंट

  • पूनम के पोस्ट पर सोशल मीडिया पर लोगों ने कई तरह कमेंट द। कुछ यूजर्स ने उन्हें दिल और ताली के इमोजी के साथ समर्थन दिया। कुछ ने उनका मजाक उड़ाकर आलोचना की।
  • एक यूजर ने उनकी भक्ति को लेकर लिखा कि "जितना भी पाप किया था सब धुल गया।" कुछ ने उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स और विवादास्पद स्टंट्स का जिक्र किया।
  • सर्वाइकल कैंसर जागरूकता के लिए किया था विवादास्पद स्टंट

    पूनम पांडे ने 2024 में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक स्टंट किया था, जिसके बाद मीडिया में उनकी कथित मृत्यु की खबरें भी आई थीं।