चौकी पोड़ी थाना बोड़ला पुलिस द्वारा दो महिला गांजा तस्करों को रंगे हाथों गिरफ़्तार कर 370 ग्राम गांजा बरामद
Police of Chowki Podi Thana Bodla arrested two female ganja smugglers red handed and recovered 370 grams of ganja
जिला कबीरधाम दिनांक 12.05.2025 पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल, श्री पंकज पटेल एवं एसडीओपी बोड़ला श्री अखिलेश कौशिक के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी श्री विमल लावनिया के नेतृत्व में दिनांक 11.05.2025 को कार्यवाही की गई।
विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि दो महिलाएं नेउरगांव तिराहा, कॉलोनी पारा पोड़ी क्षेत्र में घूम-घूमकर गांजा बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर दोनों संदेहियों को पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपी महिलाएं:
1. हलिमा बी पति स्व. बशीर मोहम्मद, उम्र 52 वर्ष
2. परवीन पति स्व. ईजराइल मोहम्मद, उम्र 32 वर्ष
(निवासी – वार्ड क्रमांक 08, कुम्हार पारा, पोड़ी, चौकी पोड़ी, थाना बोड़ला, जिला कबीरधाम)
तलाशी के दौरान हलिमा बी के पास से काले रंग के बैग में 370 ग्राम मादक पदार्थ (गांजा) की कुल 81 पुड़िया बरामद की गई। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने गांजा को घूम-घूमकर बिक्री करने की बात स्वीकार की।
आरोपियों के विरुद्ध NDPS Act की धारा 20(B)(ii)(A) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्रवाई में सउनि संदीप चौबे, प्रधान आरक्षक लवकेश खरे, आरक्षक जीवन पटेल, रामविलास आडिले, बद्री बांधेकर तथा महिला आरक्षक हुलसी चंद्रवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।






