धान खरीदी के अंतिम दिवस पूर्व तीन बार उपार्जन केन्द्रों का करे भौतिक सत्यापन - कलेक्टर
Physical verification of procurement centers should be done thrice before the last day of paddy purchase - Collector
गरियाबंद। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में जिला कार्यालय के सभाकक्ष में धान खरीदी केन्द्रों के भौतिक सत्यापन के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर ने अधिकारियों को कहा कि धान खरीदी केन्द्रों में धान के उचित रख-रखाव एवं व्यवस्थित खरीदी को सुचारू रखने के लिए विभागीय दिशा - निर्देश अनुसार प्रत्येक धान उपार्जन केन्द्र के सत्यापन के लिए दल का गठन किया गया है।
धान खरीदी की अंतिम दिवस के पूर्व इन सत्यापन दलों को कम से कम तीन बार उपार्जन केन्द्रों का भौतिक सत्यापन करना है। प्रथम चरण में 07 से 14 जनवरी तक, द्वितीय चरण में 16 से 22 जनवरी तक एवं तृतीय एवं अंतिम चरण में 23 से 31 जनवरी के मध्य उपार्जन केन्द्रों का गहन भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिये।
खाद्य अधिकारी सुधीर गुरु ने बताया कि धान खरीदी के अंतिम समय में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए शासन ने जिला स्तरीय अधिकारियों को उपार्जन केन्द्रों की सतत् निगरानी का जिम्मा सौंपा है। ताकि किसी भी प्रकार की फर्जी धान खरीदी-बिक्री एवं बोगस प्रविष्टि, बोगस उठाव आदि से बचा जा सके। इस दौरान संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।






