दिव्यांग बच्चों के लिए खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
Organized sports and cultural programs for Divyang children
महासमुन्द। सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शासकीय बहु दिव्यांग विशेष विद्यालय, महासमुन्द में शुक्रवार को दिव्यांग बच्चों के लिए खेल-कूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांग बालकों के लिए कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, 200 मीटर दौड़ और नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अलावा बच्चों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था भी की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती संगीता सिंह, उप संचालक, समाज कल्याण विभाग, महासमुंद उपस्थित रही। उनके साथ जिला कार्यालय समाज कल्याण के अधिकारी/कर्मचारी और संस्था के अधिकारी/कर्मचारी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में दिव्यांग बालक-बालिकाओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार वितरित किए गए। इस आयोजन से बच्चों में खुशी और उत्साह का माहौल था, और उन्हें अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने का एक अच्छा अवसर मिला।






