मेकाहारा में ओपन हार्ट सर्जरी शुरू: 50 वर्षीय महिला का वाल्व रिप्लेसमेंट

Open heart surgery started in Mekahara: Valve replacement of 50 year old woman

मेकाहारा में ओपन हार्ट सर्जरी शुरू: 50 वर्षीय महिला का वाल्व रिप्लेसमेंट

रायपु डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) के हार्ट सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने 50 वर्षीय महिला की सफल ओपन हार्ट सर्जरी कर मरीज को नया जीवन दिया है। हार्ट सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत साहू के नेतृत्व में यह ऑपरेशन किया गया। सर्जरी के बाद महिला की हालत ठीक है और वह अभी डॉक्टरों की देखरेख में है। मरीज का वाल्व रिप्लेसमेंट हुआ है।

महिला की हार्ट वाल्व में थी सिकुड़न
महासमुंद निवासी 50 वर्षीय महिला मरीज को लगभग तीन साल से सांस फूलने की शिकायत थी। थोड़ा भी काम करने से हृदय की धड़कन बढ़ जाती थी जिसे हार्ट पल्पिटेशन कहा जाता है। अपनी इन्हीं समस्याओं के साथ महिला अम्बेडकर अस्पताल के एडवांस्ड कार्डियक इंस्टीट्यूट के हार्ट सर्जरी विभाग में डॉ. कृष्णकांत साहू के पास पहुंची। उन्होंने मरीज की पूरी जांच की। जाँच में पता चला कि हार्ट के वाल्व में सिकुड़न है और एक वाल्व में लीकेज है। हार्ट का वाल्व इतना सिकुड़ गया था कि, इनको डॉक्टर ने 3 साल पहले ही ऑपरेशन की सलाह दी थी मगर ओपन हार्ट सर्जरी का नाम सुनकर मरीज और उसके परिवार के लोग घबरा गए और उस वक्त उन्होंने ओपन हार्ट सर्जरी करवाने से मना कर दिया। फिर उसके बाद समस्या बढ़ती गई और मरीज पुन: एक बार फिर डॉ. कृष्णकांत साहू के पास पहुंची, जहां पर उन्होंने ने महिला को ओपन हार्ट सर्जरी से संबंधित सभी जानकारी दी। उनकी काउंसलिंग की। सर्जरी के बाद स्वास्थ्य में होने वाले सुधार के बारे में विस्तार से बताया।