25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस अवसर पर अधिकारी, कर्मचारी लेंगे शपथ

Officers and employees will take oath on National Voter's Day on January 25

25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस अवसर पर अधिकारी, कर्मचारी लेंगे शपथ

दंतेवाड़ा । भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छ.ग. रायपुर के निर्देशानुसार दिनांक 25 जनवरी 2025 को 15 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाना है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कार्यालयीन समय अनुसार जिला कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाया जाएगा।