एनटीपीसी ने इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर निकाली भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन

NTPC has released recruitment for the post of Engineering Executive Trainee, apply by this date

एनटीपीसी ने इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर निकाली भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन
नई दिल्ली। नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनटीपीसी) की ओर से हाल ही में इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस जारी है। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट https://ntpc.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 फरवरी, 2025 है, जो कि बेहद नजदीक है। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अप्लाई करने में देरी न करें।

नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनटीपीसी) की ओर से जारी सूचना के अनुसार, कुल 475 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें इलेक्ट्रिकल में 135 और मैकेनिकल विभाग में 180 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके अलावा, इलेक्ट्रानिक्स/ Instrumentation में 85, सिविल में 50 और माइनिंग में 25 रिक्त पद भरे जाएंगे। इस भती के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों की आयु 27 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, अनारिक्षत वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। एज लिमिट में मिलने वाली छूट के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन की जांच करनी होगी।