रील बनाने से मना करने पर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम; 1 साल पहले ही हुई थी शादी

Newly married woman commits suicide after being refused to make a reel, uproar in the family; was married just 1 year ago

रील बनाने से मना करने पर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम; 1 साल पहले ही हुई थी शादी
जब से मोबाइल फोन स्मार्टफोन में तब्दील हुआ है, तब से वह मोबाइल फोन नहीं होकर असल जिंदगी से परे एक आभासी जिंदगी का मंच बन गया है। बहुत से लोग अपनी असल निजी जिंदगी से कहीं अधिक घंटे इस आभासी जिंदगी में गुजारने लगे हैं।

इसके कारण परिवार में कलह होना आम हो गया है। ऐसा करने से रोकने या मना करने पर जान देने पर उतारु हो जा रहे हैं। ऐसा ही वाकया पाटन थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में हुआ, जहां इंटरनेट मीडिया के उपयोग पर रोक लगाने से एक नवविवाहिता नीलाक्षी कुमारी ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बताया गया कि नीलाक्षी कुमारी की शादी अप्रैल 2024 में पाटन थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव के मनीष कुमार से हुई थी। नीलाक्षी शादी के पहले से इंटरनेट मीडिया पर रील बनाती थी। इंटरनेट मीडिया पर वह अपने मायके के एक युवक से चैटिंग करती थी। शादी के बाद भी उसका यह शौक जारी रहा।