iPhone यूजर्स ध्यान दें, Apple ने जारी किया iOS का जरूरी अपडेट; अटैक से बचने के लिए तुरंत करें इंस्टॉल

Attention iPhone users, Apple has released an important iOS update; Install it immediately to avoid attacks

iPhone यूजर्स ध्यान दें, Apple ने जारी किया iOS का जरूरी अपडेट; अटैक से बचने के लिए तुरंत करें इंस्टॉल
नई दिल्ली। सोमवार से iOS 18.3.1 को यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया गया है। सपोर्टेड iPhone मॉडल्स के लिए जारी किए इस लेटेस्ट अपडेट में एक फ्लॉ के लिए जरूरी सिक्योरिटी पैच मौजूद है। इस कमजोरी की वजह से कुछ अटैकर्स फोन के लॉक होने के बावजूद इसे एक्सेस कर पाते थे। Apple ने ये भी कंफर्म किया है कि कुछ इंडिविजुअल्स को टारगेट करने के लिए सिक्योरिटी फ्लॉ का इस्तेमाल किया गया होगा। एलिजिबल iPhone मॉडल्स वाले यूजर्स को iOS के लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करना होगा। इसमें इस वल्नेरेबिलिटी के लिए एक फिक्स शामिल है।

iOS 18.3.1 अपडेट में आया USB रिस्ट्रिक्टेड मोड वल्नरेबिलिटी के लिए फिक्स

iOS 18.3.1 और iPadOS 18.3.1 अपडेट के लिए Apple के रिलीज नोट्स में कहा गया है कि कंपनी ने अपने मोबाइल और टैबलेट ऑपरेटिंग सिस्टम पर एक्सेसिबिलिटी सर्विस में एक वल्नेरेबिलिटी को फिक्स किया है। Apple के मुताबिक, सिक्योरिटी फ्लॉ एक लॉक डिवाइस पर फिजिकल अटैक की परमिशन दे सकता है, जिसका इस्तेमाल USB रिस्ट्रिक्टेड मोड को डिसेबल करने के लिए किया जा सकता है।

iPhone मेकर ने 2018 में iOS 11.4.1 के साथ USB रिस्ट्रिक्टेड मोड पेश किया था और ये फीचर एक कनेक्टेड USB एक्सेसरी के साथ सभी कम्युनिकेशन को ब्लॉक करने के लिए डिजाइन किया गया है। यूजर्स को अपने डिवाइस को अपने एक्सेसरी से कनेक्ट करने के लिए उसे अनलॉक करना होगा। ये काम नहीं करेगा अगर डिवाइस को पिछले एक घंटे के अंदर अनलॉक नहीं किया गया हो।