रेल एवं स्ट्रक्चरल मिल में नि:श्रेयस प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
Nishreyas training program organized in Rail and Structural Mill
भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र के रेल एवं स्ट्रक्चरल मिल आर.एस.एम के सभागार में नि:श्रेयस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 28 जनवरी को आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों में नई तकनीकों के विषय में जागरूकता बढ़ाना एवं उपकरणों के बेहतर संचालन और रखरखाव को सुनिश्चित करना था।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक अनुसंरक्षण एवं उपयोगिता विजय कुमार बेहेरा ने किया। कार्यक्रम के आयोजन मे मुख्य महाप्रबंधक आर.एस.एम एवं आर.टी.एस टी. दस्तीदार ने मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान, विभिन्न विषयों पर प्रस्तुतियाँ दी गईं जिनपर चर्चाएं हुईं। कार्यक्रम मे वैभव कुमार सिंह जे.ई.ऐ ने हाइड्रॉलिक्स उसके सिद्धांत और उसका रेल मिल में उपयोग पर प्रस्तुति दी।






