विधायक श्री चैतराम अटामी द्वारा जनपद पंचायत दंतेवाड़ा में ग्रामीण हितग्राहियों को स्वेच्छानुदान राशि का वितरण
MLA Shri Chaitram Atami distributed voluntary grant amount to rural beneficiaries in Janpad Panchayat Dantewada.
दंतेवाड़ा, 15 जनवरी 2026
कार्यालय जनपद पंचायत दंतेवाड़ा में आज विधायक श्री चैतराम अटामी जी द्वारा क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान प्राप्त मांगों के आधार पर ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद एवं पात्र हितग्राहियों को स्वेच्छानुदान राशि का वितरण चेक के माध्यम से किया गया। उल्लेखनीय है कि स्वेच्छानुदान राशि शासन द्वारा विशेष परिस्थितियों में जरूरतमंद नागरिकों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता है, जिसका उद्देश्य बीमारी, उपचार, आपदा अथवा अन्य सामाजिक-आर्थिक संकट की स्थिति में आमजन को त्वरित राहत प्रदान करना है। इस सहायता से ग्रामीण परिवारों को तत्काल सहयोग प्राप्त होता है।
कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत दंतेवाड़ा श्री प्रदीप पटेल सहित जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारीगण भी मौजूद रहे। माननीय विधायक श्री अटामी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि ग्रामीण एवं जरूरतमंद परिवारों को समय पर सहायता उपलब्ध हो, जिससे उन्हें कठिन परिस्थितियों में संबल मिल सके। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर , जनपद उपाध्यक्ष श्री रमेश गावड़े, एसटी मोर्चा प्रदेश मंत्री एवं जनपद सदस्य श्री रामू राम नेताम , मंडल भास्कर , सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।






