जगदलपुर : एव्हीएफओ के पद पर एकमुश्त मानदेय पर भर्ती हेतु 17 नवम्बर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित
Jagdalpur: Claims and objections invited till November 17 for recruitment on lump sum honorarium to the post of AVFO
जगदलपुर, 13 नवम्बर 2025 जिले में सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के पद पर एकमुश्त मासिक मानदेय के आधार पर भर्ती हेतु पशुपालन विभाग द्वारा विज्ञापन जारी कर आवेदन पत्र मंगाई गई थी, जिसकी स्कूटनी एवं लिस्टिंग कर पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची कार्यालय में चस्पा की गई है। साथ ही उक्त सूची जिले की वेबसाइट पर देखी जा सकती है। उक्त पात्रता सूची के बारे में किसी आवेदक को आपत्ति हो तो वे 17 नवम्बर 2025 तक कार्यालय संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं जगदलपुर में आकर दावा-आपति दर्ज करा सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात किसी भी प्रकार की दावा-आपत्ति पर विचार नहीं की जाएगी।






