बिलासपुर से रायपुर के बीच मेमू ट्रेनें रद, यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी

Memu trains between Bilaspur and Raipur cancelled, passengers' problems increased again

बिलासपुर से रायपुर के बीच मेमू ट्रेनें रद, यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी

रायपुर। रायपुर रेल मंडल के बैकुंठ-सिलयारी स्टेशन के बीच पावर ब्लॉक लेकर गर्डर लांचिंग का काम किया जाएगा। इस वजह से 26 और 28 फरवरी को बिलासपुर-रायपुर के साथ ही गेवरारोड मेमू पैसेंजर रद रहेगी। वहीं, 26 फरवरी और 19 मार्च को गोंदिया और झारसुगुड़ा से चलने वाली ट्रेन नंबर 68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर और गोंदिया के बीच रद रहेगी।

लोकल ट्रेनें रद होने से स्थानीय यात्रियों परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा अलग-अलग तारीखों में चार और ट्रेनों को रेलवे ने रद किया है। वहीं इससे पहले महाकुंभ में भीड़ को देखते हुए छत्तीसगढ़ से प्रयागराज जाने वाली दो महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद किया गया था। सारनाथ-नौतनवा एक्सप्रेस 28 फरवरी तक नहीं चलेगी।

ये चार ट्रेनें रद रहेंगी

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के बंडामुंड स्टेशन में नान इंटरलॉकिंग का काम कराया जाएगा। इस वजह से भी चार ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में रद किया गया है। 25 फरवरी और 26 फरवरी को टाटानगर से चलने वाली ट्रेन नंबर 18109 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस और 18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस नहीं चलेगी।

इसी तरह 26 फरवरी और 27 फरवरी को टाटानगर से चलने वाली 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस और 25, 26 और 27 फरवरी को 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद रहेगी।