मंडी सचिव ने 61 क्विंटल अवैध धान जप्त किया

Mandi Secretary confiscated 61 quintals of illegal paddy

मंडी सचिव ने 61 क्विंटल अवैध धान जप्त किया

सारंगढ़ बिलाईगढ़। अवैध धान के भंडारण एवं परिवहन पर कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के द्वारा कार्रवाई के लिए दिए गए निर्देश के पालन में सारंगढ़ के मंडी सचिव राजेंद्र धुर्वे एवं मंडी कर्मचारी अर्जुन ठाकुर आदि के द्वारा रविवार को सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम उलखर में थोक व्यापारी बलराम चंद्रा के चन्द्रा ट्रेडर्स मंडी में अवैध रूप से भण्डारित धान 38 क्विंटल का मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत जप्ती प्रकरण बनाया गया। इसी प्रकार मंडी अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा ग्राम मल्दा अ में घनश्याम  साहू (बालाजी ट्रेडर्स) थोक व्यापारी के गोदाम में अवैध भण्डारित धान 23 क्विंटल का मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर जप्ती प्रकरण बनाया गया।