पदमा के लिए वरदान बनी महतारी वंदन योजना
Mahtari Vandan Yojana became a boon for Padma
जगदलपुर। राज्य सरकार की नवीनतम महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए घर-परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए उपयोगी साबित हो रही है। विकासखण्ड तोकापाल अंतर्गत एरण्डवाल निवासी एकल महिला पदमा कच्छ इस योजना की सहायता को स्वयं के लिए वरदान मानकर सरकार को धन्यवाद देती हैं।
पदमा राज्य सरकार की इस योजना की सहायता मिलने से भावुक होकर कहती हैं कि पति के गुजरने के बाद उसे अपने भरण-पोषण के लिए केवल विधवा पेंशन ही सहारा था लेकिन अब उक्त योजना की मदद उसे जीवन में एक नई आस जगा दी है। पदमा ने बताया कि उसे सरकार की ओर से निराश्रित लोगों के लिए प्रावधानित अंत्योदय राशन कार्ड से हर महीने 10 किलोग्राम निःशुल्क चावल भी मिल रहा है। जिससे जीवन-यापन में बहुत सहूलियत हो रही है। उसने कहा कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली सहायता राशि का उपयोग घरेलू जरूरत को पूरा करने के साथ थोड़ी राशि बचत कर रही हैं ताकि आड़े वक्त में काम आ सके।






