महावीर कोचर बने महावीर जन्म कल्याणक महामहोत्सव समिति के अध्यक्ष
Mahavir Kochar became the president of Mahavir Janma Kalyanak Maha Mahotsav Committee
रायपुर। वर्तमान जिनशासन नायक 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर जन्म कल्याणक महामहोत्सव हर वर्ष पूरे भारत देश धार्मिक वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। रायपुर में भी सकल जैन समाज जैन समाज के सभी घटक एक जुट होकर पूरे माह भर विभिन्न सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित कर जन्म कल्याणक मानते है। यह आयोजन सकल जैन समाज द्वारा आयोजित किया जाता है। जिसके लिए महावीर जन्म कल्याणक माह महोत्सव समिति द्वारा प्रति वर्ष अध्यक्ष महासचिव एवं कोषाध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मिति से समाजजन द्वारा किया जाता है।
इस वर्ष अध्यक्ष के चुनाव हेतु एक महत्वपूर्ण आम सभा बैठक 18 जनवरी को आराधन हाल, ऋषभ देव मंदिर, सदर बाजार में रात्रि 8 बजे आयोजित की गई जिसमें अध्यक्ष पद हेतु महावीर कोचर, महासचिव पद हेतु सिद्धार्थ डागा एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु वीरेंद्र डागा को सर्वसम्मिति से चुना गया। उपस्थित आम सभा में समाजजन ने सभी सर्वसम्मिति से चुने गए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर विशेष रूप से महेंद्र कोचर, विजय चोपड़ा, कमल भंसाली, यशवंत जैन, उदयराज पारख, मनोज लूंकड, अनिल बरडिया, निकुंज साचला, विकास धाडीवाल, अमित सुराणा, अतुल कात्रेला उपस्थित थे।
अध्यक्ष महावीर कोचर ने बताया कि भगवान महावीर जन्म कल्याणक महामहोत्सव जैन धर्म का एक अत्यंत महत्वपूर्ण त्योहार है। 2025 में महावीर जयंती का आयोजन चैत्र शुक्ल की त्रयोदशी तिथि 10 अप्रैल को होगा। इस दिन जैनों के लिए अत्यधिक आध्यात्मिक महत्व होता है क्योंकि वे जैन धर्म के 24 वें और आखिरी तीर्थंकर के जीवन और उनकी शिक्षाओं की स्मृति करते हैं। चैत्र शुक्ल की त्रयोदशी तिथि, महावीर जयंती का आयोजन होता है। भगवान महावीर ने जैन धर्म की स्थापना की और उसके प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 24वे तीर्थकर, भगवान महावीर, को जैन धर्म के संस्थापक और जन्म कल्याणक के रूप में भी माना जाता है महावीर जन्म महामहोत्सव भारत के एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक प्रतीक भगवान महावीर के जन्म की सार्थक उत्सव है। यह त्योहार जैनों के लिए गहरे सांस्कृतिक और दार्शनिक महत्व के साथ होता है।






