महाराष्ट्र चुनाव: अजित पवार को सीएम बनाएंगे बारामती की जनता, बेटे जय पवार ने भी मुख्यमंत्री पद की जताई आशा
Maharashtra Elections: People of Baramati will make Ajit Pawar CM, son Jai Pawar also expressed hope for the post of Chief Minister
मुंबई: एनसीपी अजित पवार इस समय अपने भतीजे एनसीपी-एसपी से चुनाव में खड़े हुए युगेंद्र पवार के खिलाफ भारी वोटों से आगे चल रहे है। इस समय बड़ा आशंका है कि इस बारामती से अजित पवार बाजी मार सकते है। लेकिन अभी समय बाकी है और गिनती जारी है।
इससे अभी भी एनसीपी-एसपी के नेता युगेंद्र पवार वापसी कर सकते है। इस दौरान अजित पवार के आगे निकलने के बाद एनसीपी कार्यकर्ताओं ने अजित पवार के बेटे जय पवार से पूछा कि इस बार वे अपने पिता को मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते है।
चुनाव नतीजों पर जय पवार ने कहा, “मैं नतीजों से वाकई खुश हूं। मैं इस मौके पर अपने सभी मतदाताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं क्योंकि उन्होंने महायुति को फिर से जिम्मेदारी सौंपी है। अगले पांच सालों में हम सभी राज्य और हमारे तालुका की तरक्की के लिए हाथ से हाथ मिलाकर काम करेंगे। सभी बारामतीकर दादा और मेरे परिवार के सदस्य हैं और जिस तरह उन्होंने लोकसभा (चुनाव) के दौरान साहेब को सम्मान दिया, उसी तरह वे विधानसभा के दौरान भी दादा को सम्मान देंगे क्योंकि वे जानते हैं कि उन्होंने तालुका के लिए क्या काम किया है।”
महायुति चल रही आगे
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इस समय महायुति बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है। इस दौरान कई बीजेपी के नेताओं ने चुनावों में जीत हासिल कर ली है। 3 बजे तक बीजेपी ने 14 सीटों पर, शिवसेना ने 8 सीटों पर और एनसीपी अजित पवार ने 8 सीटों पर जीत हासिल कर ली है।
निर्वाचन आयोग द्वारा अब तक घोषित पहले परिणाम में, वडाला से भाजपा के कालिदास कोलंबकर ने शिवसेना (उबाठा) की श्रद्धा जाधव को 16 दौर की मतगणना के बाद 24,973 मतों से हराकर लगातार नौवीं बार विधायक बनने का गौरव हासिल किया।






