औद्योगिक निवेश में नंबर 1 बनेगा मध्य प्रदेश - सीएम डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh will become number 1 in industrial investment - CM Dr. Mohan Yadav

औद्योगिक निवेश में नंबर 1 बनेगा मध्य प्रदेश - सीएम डॉ. मोहन यादव

 इंदौर। मध्य प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की अपेक्षा से बेहतर उपलब्धि ने मध्य प्रदेश की आंखों में नया सपना बसा दिया है, औद्योगिक निवेश में देश का नंबर एक प्रदेश बनने का सपना। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कहते हैं कि हर दृष्टि से अनुकूल वातावरण पाकर उद्योग जगत मध्य प्रदेश पर मोहित है।

आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश अपनी निवेश संबंधी नीतियों और उपलब्धियों से बाकी प्रदेशों को रोशनी देगा। अब मध्य प्रदेश कई अन्य सेक्टरों की तरह औद्योगिक निवेश में भी देश का नंबर एक प्रदेश बनकर ही चैन लेगा।