मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की कार को ट्रक ने पीछे से मारी तेज टक्कर

Madhya Pradesh Congress president Jitu Patwari's car was hit by a truck from behind

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की कार को ट्रक ने पीछे से मारी तेज टक्कर

सीहोर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की कार को लसूडिया परिहार व फंदा टोल के बीच इंदौर-भोपाल हाईवे पर पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है।

खजूरी थाना में घटना की शिकायत कर क्षतिग्रस्त कार को थाने में खड़ा कराया गया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह 11 बजे के करीब इंदौर से भोपाल जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और कार में सवार स्टाफ जब लसूड़िया परिहार और फंदा टोल के बीच पहुंचे थे।

इसी दौरान एक ट्रक ने पीछे से कार को टक्कर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई। घटना के बाद दूसरी गाड़ी से जीतू पटवारी और उनका स्टाफ भोपाल के लिए रवाना हो गया, वहीं कार को खजूरी थाने में खड़ा कराकर शिकायत दर्ज कराई है।

बताया जा रहा है कि इंदौर-भोपाल हाईवे पर पेचवर्क के चलते एक तरफ से मार्ग बंद है। इसलिए भोपाल से इंदौर की तरफ आने जाने वाले वाहन दूसरी तरफ चल रहे हैं। इसलिए यह हादसा हुआ।