LG सक्सेना ने 'महिला सम्मान योजना' के जांच के दिए आदेश, AAP ने किया पलटवार

LG Saxena ordered an inquiry into 'Mahila Samman Yojana', AAP retaliated

LG सक्सेना ने 'महिला सम्मान योजना' के जांच के दिए आदेश, AAP ने किया पलटवार
 नई दिल्ली। दिल्ली में महिला सम्मान योजना को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने महिला सम्मान योजना के जांच के आदेश दिए हैं। एलजी सक्सेना ने दिल्ली के मुख्य सचिव को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। 

उपराज्यपाल ने कहा कि कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाए। इससे पहले दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की महिलाओं व बुजुर्गों से जुड़ी संजीवनी और मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजनाओं से दूरी बनाते हुए लोगों को सतर्क किया था। 

महिला एवं बाल विकास विभाग ने उठाएं थे सवाल

महिला एवं बाल विकास विभाग ने विज्ञापन जारी कर कहा था कि ऐसी योजना नहीं हैं, पंजीकरण कर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। विज्ञापन जारी कर लोगों से आग्रह किया है कि अपनी जानकारी साझा करने से बचें।
वहीं एलजी के इस आदेश पर आप ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने कहा कि ये आदेश LG ऑफिस से नहीं, अमित शाह के ऑफिस से आया है। भाजपा महिलाओं का सम्मान नहीं करती है। भाजपा दिल्ली चुनाव में हार मान चुकी है। दिल्ली में महिला सम्मान योजना को महिलाओं का पूरा समर्थन मिल रहा है। अब तक 22 लाख से ज्यादा महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
बता दें, दिल्ली कैबिनेट ने महिला सम्मान योजना के तहत 1000 रुपये देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। वहीं सीएम आतिशी ने कहा था कि चुनाव जीतने के बाद इस राशि को बढ़ाकर 2100 रुपये कर दिया जाएगा। वहीं आम आदमी पार्टी ने चुनाव जीतने के बाद बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना लाने की घोषणा की है। इसके बाद दिल्ली सरकार का महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने इन योजना को फर्जी बताया था।