जगदलपुर : प्राकृतिक आपदा पीड़ित 04 परिवारों को दी गई 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता
Jagdalpur: Financial assistance of Rs 16 lakh given to 04 families affected by natural disaster
जगदलपुर, 07 नवम्बर 2025 कलेक्टर श्री हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 04 परिवारों को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। कलेक्टर द्वारा तहसील लोहण्डीगुड़ा ग्राम मारडूम निवासी चिंता मंडावी की मृत्यु पानी में डूबने से पुत्र संपत मंडावी को, तहसील बास्तानार ग्राम बडे़ काकलूर निवासी सुनिता मंडावी की मृत्यु सांप काटने से माता श्रीमती कोसी का,े तहसील तोकापाल ग्राम करंजी निवासी राजनन्दिनी मंडावी की मृत्यु पानी में डूबने से पिता श्री आयतु मंडावी को और तहसील जगदलपुर ग्राम मारकेल निवासी चेतन की मृत्यु पानी में डूबने से पत्नि श्रीमती तुलावती को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।






