फिट रहने के लिए जरूरी नहीं है जिम करना, इन पांच टिप्स से शरीर को रख सकते हैं तंदुरुस्त

It is not necessary to go to the gym to stay fit, these five tips can keep your body healthy

फिट रहने के लिए जरूरी नहीं है जिम करना, इन पांच टिप्स से शरीर को रख सकते हैं तंदुरुस्त

 इंदौर। शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सबसे पहली हिदायत जो दी जाती है वो है सही खानपान और एक्सरसाइज करने की। एक्सरसाइज शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से बचाता है और स्फूर्ति भरा जीवन जीने में सहायक होता है।

हर दिन एक जैसी इंटेंस एक्सरसाइज करना एक बोरिंग या थकान भरा काम हो सकता है। हर दिन एक ही जैसी ऊर्जा शरीर में नहीं होती है और हर दिन एक्सरसाइज करने का मन भी नहीं होता है।

एक्सरसाइज का मतलब वेट लिफ्टिंग, रनिंग या जिम जाना ही नहीं होता है। कोई भी गतिविधि जो आपको शारीरिक रूप से मूव करे और स्वास्थ्य लाभ दे, वो एक प्रकार की एक्सरसाइज ही है, इसलिए मन न होने के कारण एक्सरसाइज स्किप करना गलत हो सकता है।

ऐसे में अपनाएं ऐसी टिप्स जिससे एक्सरसाइज करने का मन न होने पर भी आप एक्सरसाइज करने के बराबर लाभ उठा सकें...

गार्डेनिंग करें

इसमें झुक कर मिट्टी में पौधे लगाना हुआ, गार्डन की सफाई करनी हुई या फिर पौधों में पानी डालना हुआ, सभी गतिविधियां किसी न किसी रूप में स्ट्रेचिंग और वेट लिफ्टिंग की तरह होती हैं जो शारीरिक के साथ मानसिक स्वास्थ्य लाभ भी पहुंचाती हैं।

कपड़े धुलें और फैलाएं

एक दिन अपने वाशिंग मशीन को रेस्ट दें। कपड़ों को हाथ से धुलें और अच्छे से निचोड़ कर फैलाएं। इससे हाथ पैर की मांसपेशियां स्ट्रेच होती हैं, पेट अंदर जाता है और मेहनत करने से हार्ट रेट भी संतुलित बना रहता है।

साइकिल से घूमें

इससे बाइसाइकिल क्रंच जैसे वर्कआउट होते हैं जिससे पेट अंदर होने में मदद मिलती है, पैरों की मांसपेशियां कम समय में टोन होती हैं, पॉश्चर और कोऑर्डिनेशन में सुधार होता है, बॉडी फैट कम होता है, फ्लेक्सिबिलिटी और स्ट्रेंथ बढ़ता है।