Dry Eye Problem: डिजिटल उपकरण बढ़ा रहे ड्राई आई की समस्या… जानिए लक्षण और बचाव के उपायों के बारे में

Dry Eye Problem: Digital devices are increasing the problem of dry eyes… know about the symptoms and preventive measures

Dry Eye Problem: डिजिटल उपकरण बढ़ा रहे ड्राई आई की समस्या… जानिए लक्षण और बचाव के उपायों के बारे में

आजकल डिजिटल उपकरणों के अधिक उपयोग के कारण ड्राई आई की समस्या तेजी से बढ़ने लगी है। यह समस्या लगातार बढ़ रही है, जिससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

ड्राई आई के प्रमुख कारणों में स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताना, पर्यावरणीय प्रदूषण, धूल और धुएं के संपर्क में आना, वातानुकूलित वातावरण में अधिक समय बिताना और हार्मोनल परिवर्तन शामिल हैं। लंबे समय तक कंप्यूटर, मोबाइल और टीवी स्क्रीन को देखते रहने से पलक झपकने की दर कम हो जाती है, जिससे आंखें सूखने लगती हैं।

ड्राई आई के सामान्य लक्षण क्या हैं?

ड्राई आई के सामान्य लक्षणों में आंखों में जलन, खुजली, धुंधला दिखाई देना, आंखों में भारीपन महसूस होना आदि हैं। कई बार आंखों में पानी आने की समस्या भी हो सकती है, जो इस बात का संकेत है कि आंखें अपनी सूखापन की समस्या को संतुलित करने की कोशिश कर रही हैं।

ड्राई आई समस्या का इलाज क्या है?

ड्राई आई का सही समय पर इलाज न किया जाए तो यह आंखों की सतह को नुकसान पहुंचा सकता है। बचाव के लिए 20-20-20 का नियम अपनाएं। हर 20 मिनट बाद 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर देखें। यह आंखों को आराम देने में मदद करता है। नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा दी गई सलाह के अनुसार आइ ड्राप्स का उपयोग करें। एसी के संपर्क में अधिक समय तक ना रहें।