भोपाल में हिट एंड रन... तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत, एक के दोनों पैर कटे
Hit and run in Bhopal... Three friends riding a bike died after being hit by a high speed unknown vehicle, one of them had both his legs amputated
भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित आरिफ नगर पुल पर रविवार की रात भीषण सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक के दोनों पैर कट गए, वहीं अन्य दो को सीने और सिर पर गंभीर चोटें आई थीं, जो उनके लिए जानलेवा साबित हुईं। ज्यादा खून वह जाने की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव स्वजन के सुपुर्द कर दिए गए हैं।






