सिवनी में तेज रफ्तार एंबुलेंस की 2 बाइक से भयंकर टक्कर, तीन की मौत, दो घायल

High speed ambulance collides with two bikes in Seoni, three killed, two injured

सिवनी में तेज रफ्तार एंबुलेंस की 2 बाइक से भयंकर टक्कर, तीन की मौत, दो घायल

सिवनी: छिंदवाड़ा-सिवनी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को भीषण सड़क दुघर्टना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकी दो लोग घायल हैं। हादसा सिवनी शहर से महज दो किलोमीटर दूर बम्होड़ी गांव के पुलिया के पास करीब दोपहर लगभग एक बजे हुआ। यहां तेज रफ्तार एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सामने से आ रही दो बाइक से टकरा गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में एक एंबुलेंस सवार की भी मौत हो गई है।

मौके पर ही दो लोंगों ने तोड़ा दम, तीसरे की अस्पताल में मौत

दोनों बाइक वाहन लखनवाड़ा से सिवनी की ओर आ रहे थे, जबकि केवलारी का एंबुलेंस वाहन सिवनी से छिंदवाड़ा जा रहा था। अनियंत्रित एंबुलेंस ने दो बाइक में टक्कर मारी। इस भयानक हादसे में घटनास्थल पर ही दो व्यक्तियों की मौत हो गई। तीन घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, यहां घायल एक अन्य व्यक्ति ने दमतोड़ दिया, जबकि दो अन्य घायलों का उपचार जिला अस्तपाल में चल रहा है।