मोबाइल पर वीडियो रिकॉर्डिंग ऑन कर छिपा देता था लेडिज टायलेट में... पुलिस ने सफाई वाले को पकड़ा
He used to hide the video recording on his mobile in the ladies toilet... Police caught the cleaner
राजनांदगांव। शहर के मेडिकल कॉलेज में एक सफाईकर्मी की बेहद शर्मनाक करतूत सामने आई है। वह बाथरूम में छिपकर कई दिनों से महिलाओं की अश्लील वीडियो बना रहा था। जब इस मामले का पता चला तो कॉलेज प्रशासन के होश उड़ गए।
हंगामे के बाद आरोपित के कैमरे से वीडियो डिलीट कराया गया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आर्थो वार्ड के बाथरूम में मोबाइल कैमरा से सफाईकर्मी ग्राम सुखरी निवासी 30 वर्षीय ताम्रध्वज मंडावी महिलाओं का वीडियो बनाता था।
सफाई के दौरान मोबाइल के कैमरे को चालू कर एक कोने में रख दिया और बाहर निकल गया। कुछ देर बाद कुछ छात्राएं बाथरूम के लिए घुसी तो उनकी नजर कैमरे पर पड़ी। पास जाकर देखा तो मोबाइल था।
इसके बाद छात्राओं ने इसकी जानकारी अन्य छात्राओं को देने के साथ-साथ मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधिकारियों को भी दी। सफाईकर्मी को मौके पर बुलाकर जमकर फटकार लगाई गई। वहीं मौके पर ही वीडियो को डिलीट कराया गया।
रात में जांच के लिए पहुंची टीम
छात्राओं और महिलाकर्मियों के आक्रोश को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने आनन-फानन में लालबाग थाना पहुंचकर में शिकायत की। इधर, रात आठ से 10 बजे तक पुलिस के अधिकारियों ने कॉलेज पहुंचकर जांच की।






