1 जनवरी से सोमनाथ एक्सप्रेस, अंबिकापुर ट्रेन सहित कई गाडिय़ों के समय में हुआ बदलाव, जीरो नंबर की गाडिय़ां हुई रेगुलर

From January 1, the timings of many trains including Somnath Express, Ambikapur train have changed, trains with zero number have become regular

1 जनवरी से सोमनाथ एक्सप्रेस, अंबिकापुर ट्रेन सहित कई गाडिय़ों के समय में हुआ बदलाव, जीरो नंबर की गाडिय़ां हुई रेगुलर

जबलपुर. रेलवे प्रशासन द्वारा 01 जनवरी, 2025 से ट्रेनों की नई समय-सारणी लागू की जा रही है. रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर गाडिय़ों के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है. इसी के अन्तर्गत पश्चिम मध्य रेलवे से प्रारंभ एवं टर्मिनेट होने वाली गाडिय़ों के आगमन/प्रस्थान समय सारिणी में मामूली बदलाव किया गया है.

01 जनवरी 2025 से मेमू और सवारी गाडिय़ाँ नियमित ट्रेन नंबर के साथ संचालित की जाएँगी. अर्थात वर्तमान 0 नंबर प्रणाली के बजाय अब ये रेलगाडिय़ाँ  रेगुलर ट्रेन नंबर से चलाई जाएँगी. इन गाडिय़ों की परिवर्तित समय सारिणी एनटीईएस/139 पर भी उपलब्ध है.

प्रारम्भिक स्टेशन पर ट्रेनों के समय में परिवर्तन

1) गाड़ी संख्या 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर इण्टरसिटी एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से दोपहर 12:45 बजे प्रस्थान करेगी.
2) गाड़ी संख्या 11466 जबलपुर-वेरावल सोमनाथ एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान करेगी.
3) गाड़ी संख्या 15206 जबलपुर-लखनऊ जंक्शन चित्रकूट एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से रात 20:50 बजे प्रस्थान करेगी.
4) गाड़ी संख्या 19014 कटनी-भुसावल एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से मध्यरात्रि 00:40 बजे प्रस्थान करेगी.
5) गाड़ी संख्या 22146 रीवा-भोपाल एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से रात्रि 22:35 बजे प्रस्थान करेगी.
6) गाड़ी संख्या 61618 कटनी-इटारसी मेमू अपने प्रारंभिक स्टेशन से दोपहर 13:45 बजे प्रस्थान करेगी.
7) गाड़ी संख्या 61607 सतना-मानिकपुर मेमू अपने प्रारंभिक स्टेशन से सायं 16:10 बजे प्रस्थान करेगी.
8) गाड़ी संख्या 51705 जबलपुर-नैनपुर पैसेंजर अपने प्रारंभिक स्टेशन से सुबह 10:15 बजे प्रस्थान करेगी.
9) गाड़ी संख्या 51707 जबलपुर-गोंदिया पैसेंजर अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रात: 06:00 बजे प्रस्थान करेगी.
10) गाड़ी संख्या 01819 बीना-ललितपुर मेमू ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन से दोपहर 15.50 बजे प्रस्थान करेगी.
11) गाड़ी संख्या 20451 सोगरिया-नई दिल्ली एक्सप्रेस सोगरिया से 16.20 बजे की बजाय 16.15 बजे प्रस्थान करेगी.
12) गाड़ी संख्या 12401 कोटा-देहरादून नंदा देवी एक्सप्रेस कोटा से 17.55 बजे की बजाय 17.50 बजे प्रस्थान करेगी .
13) गाड़ी संख्या 19816 कोटा-मंदसौर एक्सप्रेस कोटा से 04.50 बजे की बजाय 04.45 बजे प्रस्थान करेगी.
14) गाड़ी संख्या 22981 कोटा-श्री गंगानगर एक्सप्रेस कोटा से 17.20 बजे की बजाय 17.40 बजे प्रस्थान करेगी.
15) गाड़ी संख्या 22997 झालावाड़ सिटी-श्री गंगानगर एक्सप्रेस झालावाड़ सिटी से 15.30 बजे की बजाय 15.55 बजे प्रस्थान करेगी.
16) गाड़ी संख्या 59833 कोटा-मंदसौर सवारी गाड़ी कोटा से 21.15 बजे की बजाय 21.20 बजे प्रस्थान करेगी.
17) गाड़ी संख्या 61633 कोटा-बीना सवारी गाड़ी कोटा से 15.15 बजे की बजाय 15.10 बजे प्रस्थान करेगी.
18) गाड़ी संख्या 61614 कोटा-झालावाड़ सिटी सवारी गाड़ी कोटा से 19.25 बजे की बजाय 19.20 बजे प्रस्थान करेगी.
19) गाड़ी संख्या 69159 बयाना-मथुरा सवारी गाड़ी बयाना से 17.45 बजे की बजाय 18.25 बजे प्रस्थान करेगी.