सेंसेक्स 109 अंक गिरा, निफ्टी सपाट हुआ क्लोज, आईटी सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली रही
Sensex fell 109 points, Nifty closed flat, IT sector saw the biggest sell-off
मुंबई. साल के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 31 दिसंबर को सेंसेक्स 109 अंक की गिरावट के साथ 78,139 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी बिना किसी बदलाव के 23,644 के स्तर पर बंद हुआ.
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में गिरावट रही. निफ्टी के 50 शेयरों में से 28 में तेजी और 22 में गिरावट रही. एनएसई सेक्टोरल इंडेक्स में आईटी सेक्टर सबसे ज्यादा 1.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ.
एशियाई बाजारों में भी गिरावट रही
इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस और एचडीएफसी बैंक ने बाजार को नीचे गिराया. जबकि, कोटक महिंद्रा, आईटीसी और रिलायंस ने सेंसेक्स को ऊपर खींचा.
एशियाई बाजार में जापान के निक्केई में 0.96 प्रतिशत और कोरिया के कोस्पी में 0.22 प्रतिशत की गिरावट है. वहीं, चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 1.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ.
एनएसई के डेटा के अनुसार, 30 दिसंबर को विदेशी निवेशकों ने 1,893.16 करोड़ के शेयर बेचे. इस दौरान घरेलू निवेशकों ने 2,173.86 करोड़ के शेयर खरीदे.
30 दिसंबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.97 प्रतिशत गिरावट के साथ 42,573 पर बंद हुआ. एसएंडपी 500 इंडेक्स 1.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,906 और नैस्डैक 1.19 प्रतिशत गिरकर 19,486 के स्तर पर बंद हुआ.
कल गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
इससे पहले कल यानी 30 दिसंबर को सेंसेक्स 450 अंक की गिरावट के साथ 78,248 के स्तर पर बंद हुआ था. निफ्टी में भी 168 अंक की गिरावट रही, ये 23,640 के स्तर पर बंद हुआ था. सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में गिरावट और 8 में तेजी थी. निफ्टी के 50 शेयरों में से 38 में गिरावट और 11 में तेजी थी. वहीं, एक शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ था. एनएसई सेक्टोरल इंडेक्स में मीडिया, ऑटो, मेटल और पीएसयू बैंक 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए थे.






