पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, सात दिन का राष्ट्रीय शोक; PM मोदी व अमित शाह पहुंचे आवास
Former Prime Minister Manmohan Singh dies, seven days of national mourning; PM Modi and Amit Shah reach residence
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें गुरुवार शाम को तबीयत बिगड़ने के बाद गंभीर हालत में एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। मनमोहन सिंह ने एम्स के आपातकालीन विभाग में अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद देश में सात दि के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर दिल्ली स्थित आवास पर लाया गया है।
दिल्ली एम्स ने आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की। वह उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और 26 दिसंबर को वह घर पर बेहोश हो गए थे। घर पर उन्हें तत्काल उपचार दिया गया। गुरुवार को ही शाम 8.06 बजे एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।
बावजूद उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। रात 9.51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके एम्स में भर्ती किए जाने की सूचना के बाद प्रियंका गांधी और पार्टी लाइन से अलग अन्य नेता भी शाम को एम्स दिल्ली पहुंच गए थे।






