रायपुर में कांग्रेस दफ्तर पर ईडी का छापा, सुकमा जिले के राजीव भवन के निर्माण को लेकर मांगी जानकारी
ED raids Congress office in Raipur, seeks information on construction of Rajiv Bhawan in Sukma district
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस मुख्यालय पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी पहुंचे हैं। अधिकारियों की रवानगी के बाद कांग्रेस प्रभारी महामंत्री मलकित सिंग गेंदू ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी राजीव भवन पहुंचे थे। उन्होंने सुकमा जिले के राजीव भवन के निर्माण को लेकर कई जानकारियां मांगी है। ईडी अफसरों ने समन जारी करते हुए 27 फरवरी तारीख तक जवाब मांगा है। हमारे पास सभी दस्तावेज मौजूद हैं।
मामले में पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा, कानून अपना काम कर रहा है। ईडी को कोई जानकारी मिली होगी। सोर्स के आधार पर कार्यवाही की जा रही है। पूर्व सरकार ने जिस तरीके से कम किए हैं, योजनाबद्ध तरीके से छत्तीसगढ़ को लूटने का काम किया गया है, इन्हीं तथ्यों के आधार पर रेड मारी होगी। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
यहां अधिकारियों की मुलाकात पार्टी प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदु से हुई। उनके जानकारी हासिल की गई है। इस बीच, ईडी के एक्शन पर कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी शुरू हो गई हैं। नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत ने कहा कि कांग्रेस नेताओं पर दबाव बनाने के लिए कार्रवाई की जा रही है।






