ग्राम पंचायत मेड़ो में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 13 फरवरी को

District level public problem resolution camp in Gram Panchayat Medo on 13 February

ग्राम पंचायत मेड़ो में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 13 फरवरी को

उत्तर बस्तर कांकेर, 12 फरवरी 2026

कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार जिले के आम नागरिकों की आवश्यकताओं, शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आगामी 13 फरवरी शुक्रवार को दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के स्कूल ग्राउण्ड मेड़ो में जनसमस्या निवारण शिविर लगाई जाएगी, जिसमें ग्राम पंचायत मेड़ो, चाहचाड़, हाहालद्दी, सिंहारी, खुटगांव, दोड़दे, साधुमिचगांव, पड़गाल, भुसकी, पलाचूर, दुर्गूकोंदल और भुरकागुदुम इत्यादि ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल होंगे। शिविर में शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया जाएगा, साथ ही योजनाओं का लाभ उठाने में कोई कठिनाई आ रही हो तो उसका समाधान भी शिविर में मौके पर किया जाएगा। कलेक्टर ने जनसमस्या निवारण शिविर में सभी जिला, ब्लॉक स्तरीय एवं क्लस्टर स्तर के अधिकारी-कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।