राजनांदगांव के भंवरमरा गांव में घर में फटा सिलेंडर, पति-पत्नी और बेटी की मौत

Cylinder exploded in a house in Bhanwarmara village of Rajnandgaon, husband, wife and daughter died

राजनांदगांव के भंवरमरा गांव में घर में फटा सिलेंडर, पति-पत्नी और बेटी की मौत

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से सात किमी दूर भंवरमरा गांव में एक घर में सिलेंडर फट गया। घटना में मकान परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में पति, पत्नी और उनकी बेटी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक खाना बनाते समय सिलेंडर फट गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। यहां उन्हें भावगत सिन्हा 38, तामेश्वरी सिन्हा 35 और उनकी तीन साल की बेटी भाव्या सिन्हा के शव मिले।

भागवत सिन्हा किराना दुकान चलाते थे, वहीं पत्नी गृहणी थीं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर यही सामने आ रहा कि खाना बनाते समय सिलेंडर फट गया है।

भागवत सिन्हा किराना दुकान चलाते थे, वहीं पत्नी गृहणी थीं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर यही सामने आ रहा कि खाना बनाते समय सिलेंडर फट गया है।

आरोपित द्वारा चाकू खींचने से संदीप साहू के हाथ में गंभीर चोंट लग गई। प्रार्थी की शिकायत पर बसंतपुर पुलिस ने आरोपित दिलजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इधर बसंतपुर पुलिस ने इंदिरा नगर निवासी गोली उर्फ विक्की बांसफोड़ को शहर के दिग्विजय कॉलेज के पास से चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपित धारदार लोहे का चाकू दिखाकर लोगों को डरा धमका रहा था, जिसके कारण आसपास का माहौल खराब हो रहा था। सूचना मिलते ही आरोपित को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपित के खिलाफ आर्म्स कायम कर जेल भेज दिया है।