वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के दीपावली मिलन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Cultural programs abound at the Diwali Milan function of the World Brahmin Federation.

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के दीपावली मिलन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

रायपुर। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद, छत्तीसगढ़ द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन वृंदावन हॉल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ लक्ष्मी की पूजा, दीप प्रज्वलन, मंत्रोच्चारण और भगवान विष्णु नारायण की आरती के साथ हुआ।

मुख्य अतिथि पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज जब शुभकामनाएं केवल सोशल मीडिया तक सीमित हो गई हैं, ऐसे में समाज को जोड़ने वाले आयोजन और भी महत्वपूर्ण हो जाते हैं। उन्होंने अपने काव्यपाठ से उपस्थित जनसमूह की खूब वाहवाही लूटी।

विशेष अतिथि डॉ. आदित्य शुक्ला (वैज्ञानिक एवं साहित्यकार, दिल्ली) ने भगवान श्रीराम के जीवन पर प्रेरणादायक व्याख्यान प्रस्तुत किया, जबकि पूर्व विधायक वीरेन्द्र पाण्डेय ने दीपावली के महत्व पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा ने संगठन की वार्षिक गतिविधियों की जानकारी दी। खुले मंच में विप्रजनों ने गीत, कविता, प्रहसन और नृत्य की विविध प्रस्तुतियों से माहौल को उत्सवमय बना दिया।

मुख्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ
कविता पाठ – शकुन्तला तिवारी, रश्मि शकुंतला मिश्रा, संध्या रानी शुक्ला, सुमन बाजपेयी, सीमा पाण्डेय, अर्चना पाठक, सुनील पाण्डेय, श्रद्धा पाठक, श्रुति दुबे, रज्जन अग्निहोत्री।
गायन – अनिता राव, वीणा मिश्रा, डॉ. सुनील ओझा, स्वीटी शर्मा, संजय बिलथरे, वैभवी दुबे, रिचा दुबे, सुनील शुक्ला, प्रीति मिश्रा।

नृत्य – एकल नृत्य: लक्ष्मी शर्मा; युगल नृत्य: सुरभी शर्मा, लोरी शर्मा; समूह नृत्य: नमिता शर्मा, वीणा ठाकुर, वीणा मिश्रा, सुमन पाण्डेय, कल्पना मिश्रा और समूह।
प्रहसन नाटक – उन्नति शुक्ला, प्रेमलता त्रिवेदी और उनके दल द्वारा प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश, राष्ट्रीय और विभिन्न क्षेत्रीय इकाइयों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे। प्रमुख उपस्थितजनों में अरविन्द ओझा, नमिता शर्मा, गुणनिधि मिश्रा, सुरेश मिश्रा, रज्जन अग्निहोत्री, त्रिभुवन तिवारी, अजय अवस्थी, डॉ. सुनील ओझा, नितिन कुमार झा, अविनय दुबे, शैलेश शर्मा (धन्नू), संजय बिलथरे, सुरभि शर्मा, वीणा मिश्रा, सुमन पाण्डेय, प्रीति मिश्रा, कल्पना मिश्रा, अभिषेक त्रिपाठी, राघवेंद्र पाठक, रवि शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, अनिता राव, सतीश शर्मा, रामब्रत तिवारी, रमेश मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।

विभिन्न ब्राह्मण समाजों से भी प्रतिनिधि उपस्थित रहे — कान्यकुब्ज, सरयूपारीण, अखंड, सनाढ्य, गौड़, शक्ति महिला, पंजाबी और आल इंडिया मंच से आए सदस्यों ने समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन नमिता शर्मा ने किया, जबकि नितिन कुमार झा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।