नए साल के आगमन पर राजधानी के दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में उमड़ी भीड़

Crowds gathered at the Digambar Jain Bada Mandir in the capital on the arrival of the new year

नए साल के आगमन पर राजधानी के दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में उमड़ी भीड़

संपूर्ण विश्व में सुख शांति समृद्धि जनकल्याण हेतु शांतिधारा व विशेष पूजन

रायपुर। नव वर्ष के आगमन की सभी ओर धूम मची है। सभी अपने-अपने तरीके से नववर्ष का स्वागत कर रहे है। नववर्ष 2025 के अवसर पर शहर के दिगंबर जैन मंदिरों एवं काफी भीड़ आज देखने को मिली है।

मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन ने बताया कि आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर(लघु तीर्थ) रायपुर के प्राचीन मंदिरों में एक है जो कि लगभग 120 वर्ष पुराना है। प्राचीन और बड़ा मंदिर होने के कारण यहां की मान्यता बाकी मंदिरों से ज्यादा है। और समाधिस्थ आचार्य विद्यासागर महाराज के मंगल आशीर्वाद से वर्ष 18 दिसम्बर 2023 को  उनके रायपुर प्रवास के दौरान बड़ा मंदिर का जीर्णोद्धार कर नवीन मंदिर का निर्माण लघु तीर्थ के रूप में बनाने का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन हम राजधानी वासियों को प्राप्त हुआ था।

लघु तीर्थ संकल्प हेतु जिनालय के मूलनायक आदिनाथ भगवान की बेदी के समक्ष अखंड ज्योत भी प्रज्वलित की गई है। जो कि विगत 1 वर्ष से निरंतर प्रज्वलित है। आज नव वर्ष 2025 के शुभ अवसर पर जिनालय में प्रातः काल से ही धर्म प्रेमी बंधु श्रावक गणों की भीड़ लगी रही। आज के शुभ अवसर पर जिनालय की पार्श्वनाथ भगवान की बेदी के समक्ष समस्त विश्व में शांति, समृद्धि एवं जन कल्याण हेतु अभिषेक, शांति धारा,पूजन का आयोजन आध्यात्मिक प्रयोगशाला के माध्यम से किया गया। सुबह 8.30 बजे सभी ने शुद्ध धोती दुपट्टे धारण कर मंगलाष्टक पढ़ कर जगत कल्याण हेतु शांतिनाथ भगवान को पांडुशिला में विराजमान किया। अभिषेक पाठ का स्तवन कर सभी ने प्रासुक जल से रजत कलशों से भगवान का जलाभिषेक किया।जल अभिषेक उपरांत समस्त विश्व में शांति समृद्धि जनकल्याण निमित्त रिद्धि सिद्धि सुख शांति प्रदाता शांति धारा  मंत्रोच्चार सम्पूजकानां प्रतिपालकानां,यतीन्द्र-सामान्य-तपोधनानाम्। देशस्य राष्ट्रस्य पुरस्य राज्ञ:, करोतु शान्तिं भगवान् जिनेन्द्र के साथ की गई। आज की शांति धारा करने का सौभाग्य अशोक जैन एवं सौमिल जैन द्वारा की गई। शांति धारा पश्चात भगवान की संगीतमय मंगलमय आरती भी भक्ति भाव से सभी ने की। आज अष्ट द्रव्यों से निर्मित अर्घ्य चढ़ा कर सभी ने देव शास्त्र गुरु पूजन एवं शांति नाथ भगवान का पूजन किया अंत में शांति पाठ पढ़ कर पूजन समाप्त किया। आज के कार्यक्रम में विशेष रूप से मैनेजिंग ट्रस्टी नरेंद्र जैन गुरु कृपा, श्रेयस जैन बालू,दिलीप जैन कोषाध्यक्ष, सुजीत जैन सचिन, प्रवीण जैन, प्रदीप जैन कुरा वाले,रासु जैन,किशोर जैन,राज जैन, अशोक जैन,सौमिल जैन,कीर्ति जैन,मनीष जैन,राजेश रज्जन जैन एवं मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन उपस्थित थे।