पाइप लाइन लीकेज मरमत के लिए निगम का आज शटडाउन

Corporation shutdown today for pipe line leakage repair

पाइप लाइन लीकेज मरमत के लिए निगम का आज शटडाउन

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र  अंतर्गत जी.ई. रोड रायपुर नाका रोड में बजाज आटो के सामने बघेरा टंकी भरने वाली राइजिंग पाईप लाईन लिकेज हो गया है जिसे 13 नवंबर बुधवार रिपेयर किया जावेगा। इस हेतु जलकार्य विभाग द्वारा शट डाउन लिया जायेगा जिसके कारण बघेरा की पानी टंकी भर नहीं पायेगी. जानकारी के मुताबिक उक्त दिवस सुबह की वाटर सप्लाई के बाद शाम को वाटर सप्लाई बघेरा जोन के वार्ड नं. 56 बघेरा क्षेत्र, वार्ड नं. 01 नयापारा क्षेत्र,वार्ड नं. 02 राजीव नगर क्षेत्र,वार्ड नं. 03 मठपारा क्षेत्र,वार्ड नं. 04 गयानगर क्षेत्र के अलावा वार्ड नं. 57 उरला रामनगर क्षेत्र में जलप्रदाय प्रभावित रहेगा। महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त सुमित अग्रवाल एवं जलकार्य प्रभारी संजय कोहले ने प्रभावित क्षेत्रों के नागरिको से कहा कि प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में समय की  मांग अनुसार टैकरों के माध्यम से पानी प्रदाय किया जावेगा।