मंत्रियों संग आज 'द साबरमती रिपोर्ट' फिल्म देखेंगे सीएम मोहन यादव, अभिनेता विक्रांत से वीडियो कॉल पर की बात
CM Mohan Yadav will watch the film 'The Sabarmati Report' with ministers today, talked to actor Vikrant on video call
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ आज शाम ओपन थिएटर में 'द साबरमती रिपोर्ट' फिल्म देखने जाएंगे। गुजरात में हुए गोधरा कांड पर बेस्ड इस फिल्म में विक्रांत मैसी, राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं।
15 नवंबर को रिलीज हुई यह फिल्म लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी इस फिल्म की तारीफ कर चुके हैं। सीएम डॉ. यादव राजधानी के अशोका लेक व्यू में अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों और विधायकों के साथ बॉलीवुड फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' देखेंगे।






