मुख्यमंत्री ने की मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना

Chief Minister worshiped Maa Danteshwari

मुख्यमंत्री ने की मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को दंतेवाड़ा में बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की  पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय और परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक चैतराम अटामी, राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ओजस्वी मण्डावी तथा अन्य जनप्रतिनिधियों सहित मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।