आज रिलीज होगी लोककथा पर आधारित हंसी-मजाक से भरपूर छत्तीसगढ़ी फिल्म सुकवा
Chhattisgarhi film Sukwa, full of laughter and jokes based on folk tale, will be released today.
भिलाई। गजेंद्र श्रीवास्तव प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूसर गजेन्द्र श्रीवास्तव द्वारा निर्मित एवं छत्तीसगढी फिल्म भूलन द मेज के माध्यम से देश विदेश में छत्तीसगढ का नाम रौशन करने वाले सुप्रसिद्ध निर्देशक मनोज वर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म सुकवा 10 जनवरी से पूरे छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में रिलीज होने जो रही है। बता दें कि निर्माता गजेंद्र श्रीवास्तव ने पूर्व में हिंदी और छत्तीसगढ़ी फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं। इस बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित निर्देशक मनोज वर्मा के साथ मिलकर छत्तीसगढी फिल्म सुकवा बनाये है। एक पत्रकारवार्ता में फिल्म के निर्देशक मनोज वर्मा एवं गजेन्द्र श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से बताया कि यह फिल्म् एक लोक कथा पर आधारित है जिसकी कहानी ललित कुमार निषाद के द्वारा लिखी गई है एवं पटकथा संवाद मनोज वर्मा ने लिखी है।
यह एक ऐसी कहानी है जो सदियों से चली आ रही कुरीतियों को उजागर करती, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को दर्शाती, और अंधविश्वास के प्रति जागरूकता पर आधारित है। मनोज वर्मा बताते हैं की फिल्म में भूत प्रेत भी हैं लेकिन फिल्म हॉरर नहीं है, हंसी मजाक से भरपूर और एक संदेश देती हुई फिल्म सुकवा जिसमें सुपरस्टार मन कुरैशी, दीक्षा जायसवाल प्रदेश की जानी-मानी लोग गायिका एवं एनएसडी दिल्ली से पास-आउट गरिमा दिवाकर इसमें मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। इस फिल्म में लोगों को हंसा हंसा कर लोटपोट करने का काम छत्तीसगढी एवं भोजपूरी फिल्मों के सुपर कमेडियन संजय महानंद, दुर्ग के हेमलाल कौशल, पप्पू चंद्रार एवं भिलाई के संतोष बोचकू, सेवक यादव, ओंकार चौहान ने किया है






