कोरिया जिले में बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूर्ण, गोपनीय सामग्री वितरित
Board exam preparations complete in Korea district, confidential material distributed
कलेक्टर ने दिए गोपनीयता व सुरक्षा बरतने के निर्देश
कोरिया। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओं की गोपनीय सामग्री का सुरक्षित वितरण जिले में किया गया। कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के निर्देशानुसार, संपूर्ण प्रक्रिया गोपनीयता और कड़ी सुरक्षा के साथ पूरी की गई।
बोर्ड परीक्षा सामग्री का वितरण शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैकुंठपुर में किया गया, जहां जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों के लिए गोपनीय दस्तावेजों का मिलान और वितरण किया गया।
बोर्ड परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क
प्रशासन ने परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, गोपनीयता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए विशेष दल सक्रिय रहेंगे।
जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों से ईमानदारी और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने की अपील की है, ताकि यह परीक्षा एक सफल और अनुशासित परीक्षा महोत्सव बन सके।






