रानी अहिल्याबाई की वीरता को भाजपा ने जन जन तक पहुंचाया : विजय बघेल

BJP brought the bravery of Rani Ahilyabai to the masses: Vijay Baghel

रानी अहिल्याबाई की वीरता को भाजपा ने जन जन तक पहुंचाया : विजय बघेल

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय प्रियदर्शिनी परिसर भिलाई में पुण्य लोक रानी अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण उपरांत सांसद विजय बघेल एवं संदीप शर्मा का गजमाला से स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल थे। पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय, विधायक रिकेश सेन, विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, जिला संगठन प्रभारी संदीप शर्मा, खादी ग्रामोद्योग अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, बृजेश बिचपुरिया, रवि शंकर सिंह, वरिष्ठ नेता प्रभुनाथ मिश्रा, शंकर लाल देवांगन, प्रेमलाल साहू, बिजेंद्र सिंह, अमित मिश्रा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष, भोजराज सिन्हा, दया सिंह, विनोद सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।

सांसद विजय बघेल ने कहा कि अदम्य साहस और नारी शक्ति की प्रतीक लोकमाता अहिल्या बाई होलकर को पूर्व की सरकार ने भुला दिया था। 300 वर्ष पूर्व उनका जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर के चौड़ी गांव में हुआ था। उनके कार्यकाल में अनेक कार्य किये गये। उन्होंने मुगलों के साम्राज्य को खत्म करने में बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी वीरता को भाजपा ने जन-जन तक पहुंचाया है।