खंडवा के जैन मंदिर में चोरी की कोशिश, दरवाजा नहीं खुला तो बदमाशों ने उसमें लगा दी आग
Attempt of theft in Khandwa's Jain temple, when the door did not open the miscreants set it on fire
खंडवा। खंडवा शहर के नवकार नगर स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में अज्ञात बदमाशों ने चोरी का प्रयास किया। जैन मंदिर के मुख्य द्वार को जलाने की कोशिश सीसीटीवी में कैद हुई है। घटना मंगलवार देर रात 1.53 बजे की बताई जा रही है।
तीन बदमाश मंदिर की दीवार लांघकर मुख्य दरवाजे पर थैला लेकर पहुंचे। दरवाजे में आग लगाकर जलाया। सुबह जैन मंदिर के पट खोलने पुजारी और श्रद्धालु पहुंचे तो घटना का पता चला।
पदम नगर थाना पुलिस, फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुजारी के अनुसार मंदिर में चोरी नहीं हुई है, बदमाशों के हाथ कुछ नहीं लगा।
इधर... मलबा गिरने से दबे दो मजदूर, एक की मौत
कुएं से गल निकालते समय ऊपर से मलबा गिरने पर दो मजदूर दब गए और दो घायल हो गए। ऊपर खड़े लोगों ने उन्हें देखा और दबे हुए मजदूरों को मलबा हटाकर बाहर निकाला। घटना में घायल हुए दो अन्य मजदूरों के साथ उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उपचार के दौरान एक मौत हो गई। वहीं तीन का उपचार जारी है।
घटना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे ग्राम राजगढ़ की बताई जा रही है। राजगढ़ निवासी ग्रामीण नवलकुमार ने बताया कि मेरे पुराने कुएं में मलबा ज्यादा हो गया था। यह करीब 30 फीट गहरा है।






