देश के 31 राज्यों में अलर्ट, यूपी में 22 लोगों की मौत, पुंछ में स्कूल उड़ा

Alert in 31 states of the country, 22 people died in UP, school blown up in Poonch

देश के 31 राज्यों में अलर्ट, यूपी में 22 लोगों की मौत, पुंछ में स्कूल उड़ा

नई दिल्ली. मौसम विभाग ने बुधवार को देश के 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में हल्की से लेकर भारी बारिश तक के आसार हैं, जबकि कुछ हिस्सों में तेज गर्मी और लू को लेकर भी चेतावनी दी गई है.

बुधवार शाम उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली. मेरठ, आगरा समेत 12 जिलों में तेज आंधी और बारिश हुई. इस दौरान बिजली गिरने, पेड़ और दीवारें गिरने से 22 लोगों की जान चली गई. प्रदेश के 39 जिलों में आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा पुंछ में तूफान से स्कूल उड़ गया, हालांकि इस दौरान को जानी नुकसान नहीं हुआ है.

छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से 4 की मौत

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बिजली गिरने से पिता-पुत्र समेत 3 लोगों की मौत हुई, जबकि रूष्टक्च जिले में एक ग्रामीण की जान चली गई. मौसम विभाग ने राज्य के 10 जिलों में आज आंधी और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

दिल्ली-एनसीआर में तूफान और ओलावृष्टि, मेट्रो-फ्लाइट सेवाएं प्रभावित

बुधवार रात करीब 8 बजे दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश और कई इलाकों में ओलावृष्टि हुई. तेज हवाओं से कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे यातायात बाधित हुआ. तूफान की चपेट में आकर दो लोगों की मौत और कम से कम 11 लोग घायल हुए. खराब मौसम के कारण दिल्ली मेट्रो की सेवाएं प्रभावित रहीं. साथ ही 50 से अधिक फ्लाइट्स में देरी हुई, जिनमें से 10 को जयपुर और एक को मुंबई डायवर्ट किया गया.

राजस्थान में लू का कहर, श्रीगंगानगर देश का सबसे गर्म शहर

राजस्थान के 17 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है. बुधवार को देश के टॉप-5 सबसे गर्म शहरों में से 3 राजस्थान से रहे. श्रीगंगानगर में पारा 47.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो देश में सबसे अधिक था. मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में कुछ जिलों में तापमान 48 डिग्री तक जा सकता है.