50 साल बाद शनि के नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन राशियों की किस्मत को लगेंगे पंख
After 50 years, Mars will enter Saturn's constellation, the luck of these zodiac signs will increase
इंदौर। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो ग्रह समय-समय पर नक्षत्र परिवर्तन करते रहते हैं। यह घटना सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालती है। 50 साल बाद मंगल ग्रह शनि के नक्षत्र में प्रवेश कर रहा है, जिससे मंगल-पुष्प जैसा शुभ योग बन रहा है। तीन राशियों का जीवन सुनहरा हो जाएगा। उनकी तरक्की के सारे रास्ते खुल जाएंगे। जीवन में धन की कमी नहीं रहेगी।
ज्योतिष के अनुसार 12 अप्रैल 2025 को सुबह 6 बजकर 32 मिनट पर मंगल ग्रह का प्रवेश शनि के पुष्य नक्षत्र में हो जाएगा। मंगल-पुष्य योग के बनने से नौकरी और कारोबार में तरक्की मिलेगी। सफलता में आ रही बाधाएं खत्म हो जाएंगी। व्यवसाय में कई नई चीजों को शुरू कर सकते हैं, जिससे फायदा होगा।
इस आर्टिकल में उन तीन भाग्यशाली राशियों के बारे में जानते हैं, जिनका भाग्य उदय होगा...
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
मंगल के शनि के नक्षत्र में प्रवेश करने से कर्क राशि को बहुत फायदा पहुंचने वाला है। व्यापार के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। इस दौरान कुछ नई डील हासिल करेंगे, जिससे काफी धन लाभ होगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। समाज में आपके योगदार के कारण पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है।
आपका दांपत्य जीवन शानदार रहेगा। आपके पार्टनर के साथ बहुत ही मधुर संबंध बनेंगे। दोनों मिलकर जीवन के हर सुख को जिएंगे। आपके घर में मांगलिक व शुभ कार्य की शुरुआत होगी।






