छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों में प्रशासक नियुक्त, जिला कलेक्टर संभालेंगे जिम्मेदारी
Administrators appointed in 10 municipal corporations of Chhattisgarh, District Collector will take charge
रायपुरl राज्य सरकार ने प्रदेश के 10 नगर निगमों में प्रशासकों की नियुक्ति का आदेश जारी किया है। ये प्रशासक निगमों का निर्वाचन कार्यकाल खत्म होते ही अपनी जिम्मेदारी संभाल लेंगे। जिला कलेक्टरों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। 29 वर्षों बाद ऐसा हो रहा कि निगमों की जिम्मेदारी प्रशासकों के हाथों होगी।
विधानसभा में छत्तीसगढ़ नगर पालिका संशोधन विधयेक भी पारित हो चुका है। जानकारी के अनुसार, राज्य निर्माण से पहले जब मध्य प्रदेश सरकार थी, उस दौरान छत्तीसगढ़ के रायपुर सहित कुछ अन्य जिलों में प्रशासक नियुक्त किए गए थे। कई वर्षों तक यहां प्रशासकों ने ही निगम की कमान संभाली थी।
दूसरी ओर नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम जारी किया है। एक जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वालों का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाना है। छह जनवरी तक दावा-आपत्ति और दावा-आपत्ति निपटाने की तारीख नौ जनवरी है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी को किया जाना है।






