क्रिसमस पर एन्टरटेनमेंट का स्पेशल डोज़?
A special dose of entertainment this Christmas?
क्रिसमस पर एन्टरटेनमेंट का स्पेशल डोज़? मुंबई,दिसंबर 2024:एण्डटीवी के ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ और ‘भाबीजी घर पर हैं‘ की मौजूदा कहानियों मेंकिरदार मजेदार टकरावों में उलझते नजर आयेंगे। ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ की आगामी कहानीके बारे में बताते हुए, गीतांजलि मिश्रा ऊर्फ राजेश ने कहा, ‘‘ज्वैलर घनश्यामदास केपास से चोर एक कीमती हीरा चुरा लेता है। वह हीरा इतना बहुमूल्य है कि उसे इंटरनेशनलडायमंड एक्जीबिशन में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिये चुना गया था। घनश्यामदास पुलिसस्टेशन पहुंचता है, जहां कमिश्नर (किशोर भानुशाली) टाइट सिक्योरिटी और पूरे शहर कीनाकाबंदी करवाने का वादा करता है। डायमंड को पुलिस की नजरों से बचाकर बाहर ले जानेके लिये चोर अपने बॉस से मदद मांगता है। बॉस डायमंड को पास्कल बेकर्स के मालिक पास्कलद्वारा बनाये गये एक केक के अंदर छिपाने और उसे कानपुर से बाहर भेजने का प्लान बनाताहै। लेकिन किस्मत में कुछ और लिखा है। पास्कल गलती से डायमंड वाला केक मलाइका (सोनलपवार) को डिलीवर कर देता है। बॉस को जब इस गड़बड़ी का पता चलता है तो हड़कंप मच जाता है।वह चोर और रोज़ी को किसी भी कीमत पर क्रिसमस केस को कटने से बचाने का आदेश देता है।रोज़ी हप्पू की शादी-शुदा जिंदगी में खलल डालने का प्लान बनाती है और हप्पू के साथ एकविवादास्पद फोटो तैयार कर उसकी पत्नी राजेश (गीतांजलि मिश्रा) को भेज देती है।‘‘ ‘भाबीजी घर पर हैं’ की आगामीकहानी के बारे में बताते हुये आसिफ शेखऊर्फ विभूति नारायण मिश्रा कहते हैं, ‘‘अनीता (विदिशा श्रीवास्तव) और डेविड चाचा (अनूपउपाध्याय) देर रात तक विभूति का इंतजार करते हैं। आखिरकार, विभूति शादी के कपड़ों मेंएक रहस्यमयी दक्षिण अफ्रीकी लड़की के साथ आता है और कहता है कि उसने उससे शादी कर लीहै! यह सुनकर अनीता गुस्से से भड़क जाती है और तिवारी (रोहिताश्व गौड़) के घर में रहनेका फैसला करती है। उधर, जब अंगूरी (शुभांगी अत्रे) को विभूति की इस हरकत का पता चलताहै, तो वह उससे सवाल पूछती है। लेकिन विभूति अपने फैसले पर अड़ा रहता है। अपनी शादीको लेकर परेशान अंगूरी, अम्माजी (सोमा राठौड़) से सलाह मांगती है। अम्माजी सुझाव देतीहैं कि तिवारी को जलाने के लिए कोई तरीका अपनाओ, ताकि वह अपनी शादीशुदा जिंदगी को बचाकररखे। अम्माजी की सलाह मानते हुए, अंगूरी प्रेम (विश्वनाथ चटर्जी) को अपने प्लान मेंशामिल करती है। दोनों साथ में घूमते हैं, खाना खाते हैं और मस्ती करते हैं, जिससे तिवारीपरेशान हो जाता है। कहानी तब और मजेदार हो जाती है, जब तिवारी नशे में प्रेम से भिड़नेकी कोशिश करता है, लेकिन खुद ही पिट जाता है। इस बीच, अनीता की नाराजगी बढ़ने से उसकीतबीयत खराब हो जाती है। डेविड चाचा विभूति को समझाने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह चौंकानेवाला कदम उठाते हुए डेविड चाचा को ही घर से बाहर निकाल देता है। समस्या सुलझाने केलिए अनीता और तिवारी पुलिस की मदद लेते हैं। यहीं पर हप्पू सिंह (योगेश त्रिपाठी) कीएंट्री होती है। लेकिन मामला और उलझ जाता है, क्योंकि हप्पू, विभूति को डांटने की बजाय,उसे गले लगाता है और तोहफे देकर चौंका देता है! देखिये ‘हप्पू की उलटन पलटन’ रात10 बजे और ‘भाबीजी घर पर हैं‘रात 10:30 बजे, हर सोमवार से शुक्रवार,सिर्फ एण्डटीवी पर!






