एक-एक कर 28 कबूतरों का गला घोंट डाला, दुश्मनी का बदला लेने पड़ोसी ने की वारदात
28 pigeons were strangled one by one, the neighbor committed the crime to take revenge of enmity
ग्वालियर। बेजुबान कबूतरों की हत्या का मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक ने अपने पड़ोस में रहने वाली महिला से दुश्मनी निकालने के लिए बेजुबानों की ही हत्या कर डाली। उसने एक-एक कर 28 कबूतरों का गला घोंट डाला।
जब महिला को रात में कबूतरों की आवाज सुनाई दी, तब वह दौड़कर पहुंची। यहां पड़ोसी नजर आया। यूनिवर्सिटी थाना पुलिस ने कबूतरों को मारने वाले युवक पर एफआईआर दर्ज कर ली है। उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
यूनिवर्सिटी थाना प्रभारी उपेंद्र छारी ने बताया कि सिंधिया नगर स्थित सरकारी मल्टी में रहने वाली काजल राय ने कबूतर पाल रखे हैं। उनके पास ही में मोइन खान रहता है। उसने भी कबूतर पाल रखे हैं।
महिला को देख मोइन भाग गया
बीती रात उसने काजल राय द्वारा पाले गए कबूतरों की हत्या कर दी। उसने 28 कबूतरों की जान ले ली। जब काजल को आवाज आई तो वह पहुंची, महिला को देख मोइन भाग गया।






